हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग की  भलाई के लिए प्रतिबद्ध : सैनी

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 7:12 PM
Follow Us:

झज्जर, 16 जून। जिलाभर में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में  मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया।  नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पीएम-स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को साझा किया गया तथा योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बने स्ट्रीट वेंडर्स को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों एवं स्ट्रीट वेंडर्स के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया या खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उचाना नगरपालिका सचिव 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सरकार का गरीब, वंचित और छोटे कारोबारियों के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
इस अवसर पर चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीब, वंचित और छोटे कारोबारियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। पीएम-स्वनिधि योजना भी इन्हीं प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसने रेहड़ी-फड़ी संचालकों और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित हुए स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से जून 2020 में शुरू की गई इस योजना की अवधि अब 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पहले चरण में 15 हजार रुपये, दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वालों को ब्याज सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है।
जिला में  लाभार्थियों को मिल रहा योजना का लाभ
नगर परिषद के चेयरमेन ने बताया कि झज्जर जिला में अब तक 4,599 स्ट्रीट वेंडर्स को प्रथम चरण का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अलावा 1,040 लाभार्थियों को 25 हजार रुपये का द्वितीय ऋण तथा 220 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये का तृतीय ऋण प्राप्त हो चुका है।
इसके साथ ही स्वनिधि से समृद्धि अभियान के तहत लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा गया है। हजारों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, श्रम योगी मानधन योजना तथा वन नेशन वन राशन कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल रहा है।
स्वनिधि महोत्सव में अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से किया संवाद
स्वनिधि महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने लाभार्थियों को डिजिटल भुगतान अपनाने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, पीएम-स्वनिधि योजना के लाभार्थियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment