Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 15 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज आप दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ें इससे हर मुश्किल आसान होगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा को लेकर आज चिंतित रहेंगे। आज अनिर्णय की स्थिति प्रगति में बाधक बनेगी। तनाव दूर होगा।
वृषभ राशि
आज भाग्योदय की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनेगी। परिणय संबंधों में गतिरोध संभव है। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है।
मिथुन राशि
आज विद्यार्थीप्रतियोगी परीक्षा में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आकस्मिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं । आज विरोधियों को समझाने में कामयाब रहेंगे। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा।
कर्क राशि
आज कड़ी मेहनत से बेहतर सफलता हासिल करेंगे। झूठ बोलकर अपने लिए मुश्किल खड़ी कर लेंगे। अधिकारी आपके कामकाज के तरीकों से नाराज हो सकते हैं। सोच-समझकर पूंजी में निवेश करें।
सिंह राशि
आज पारिवारिक मित्रों का साथ प्रसन्नता देगा। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च की संभावना बनेगी। निजी संपकों का लाभ मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशि
आज आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बनेगा। बिखरे हुए काम समेटने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजकीय लाभ की संभावना है। सहयोगी षड्यंत्र रच सकते हैं।
तुला राशि
आज काम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज कारोबार का विस्तार संभव है। नौकरी में बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी। खर्चों में कटौती करेंगे। भावुकता नुकसानदायी हो सकती है।
वृश्चिक
आज विरोधियों से निपटने में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में चतुराई से काम लें, बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई योजनाओं में पूंजी निवेश का लाभ मिलेगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा।
धनु राशि
आज निजी काम करवाने में सफलता मिलेगी। मित्रों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके करीबी लोग ही नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं।
मकर राशि
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। देखरेख के अभाव में योजना बीच में अटक सकती है। लेनदेन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापारिक घाटे के चलते परेशानी महसूस करेंगे।
कुंभ राशि
आज उच्च अध्ययन में इच्छित सफलता मिल सकती है।अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।
मीन राशि
आज अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। वित्तीय मामलों की देखरेख स्वयं करें, लाभ मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। आस्था बढ़ेगी।











