Aaj Ka Rashifal: आज दिन बुधवार है और तारीख 19 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज कार्यस्थल की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा नुकसान की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।
वृषभ राशि
आज कामकाज को लेकर सहयोगियों से टकराव संभव है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है। मांगलिक कार्यों पर खर्च करेंगे।
मिथुन राशि
आज प्रॉपर्टी संबंधी निवेश लाभदायी रहेगा। अटकी योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से खुशी मिलेगी। मित्रों से मुलाकात संभव है।
कर्क राशि
आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। पारिवारिक मामलों में टकराव संभव है। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर परेशान रहेंगे।
सिंह राशि
आज निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायी हो सकती है। खर्च की अधिकता से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धैर्य रखें।
कन्या राशि
आज मित्रों से कहासुनी दुखी कर सकती है। सहकर्मी आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। पुरानी योजना बीच में छोड़कर नया काम हाथ में ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग है।
तुला राशि
आज दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार की संभावना बनेगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। जल्दी जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गलती कर बैठेंगे।
वृश्चिक राशि
आज दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, रिश्ते सुधरेंगे। अनुभव की कमी आपको लाभ से वंचित कर सकती है। सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि
आज निजी काम को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी की सिफारिश से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। सुख-सुविधा में बढ़ोतरी संभव है।
मकर राशि
आज सामाजिक कार्यक्रमों में सहकर्मी आगे बढ़कर मदद करेंगे। राजकीय मामलों में लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान होगा। सामूहिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कुंभ राशि
आज समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। आपकी हाजिर जवाबी अधिकारियों को अखर सकती है। तीखी बातों से सबको नाराज कर लेंगे। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलना मुश्किल है।
मीन राशि
आज नए काम की तलाश में युवाओं को दौड़धूप करनी पड़ेगी। पारिवारिक आयोजन सुखद, लेकिन खर्चीले रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है। अनहोनी का भय बना रहेगा।











