हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Aaj Ka Rashifal: आज इस राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, जानें क्या कहता है 21 नवंबर का राशिफल

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 6:28 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal How will the day be for all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal: आज दिन शुक्रवार है और तारीख 21 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। नए काम के सिलसिले में लोन लेना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज में लापरवाही से नुकसान संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सफलता दिलवा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद बनेगी। विवेक का प्रयोग करें। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।

मिथुन राशि

आज दूसरों की बातों से मन दुखी होगा। करियर में बेहतर विकल्प की तलाश में रहेंगे। सामूहिक मामलों में आपसी सहमति लाभदायी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कर्क राशि

आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रुका हुआ काम फिर शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चल रही दुविधा दूर होगी। पुराने विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक आज ऐसा रहेगा दिन, देखें अपना राशिफल

सिंह राशि

आज कार्यस्थल पर अनुभव का लाभ मिलेगा। व्यर्थ के काम में समय एवं धन बर्बाद होगा। नजदीकी लोगों के उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।

कन्या राशि

आज निजी काम के सिलसिले में दौड़धूप करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। नए सम्पर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं।

तुला राशि

आज दौडधूप का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आप जो काम सोचकर निकले हैं।उसके लिए आवश्यक सुविधा मिल सकती है। अध्ययन में बेहतर परिणाम की उम्मीद बनेगी। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि

आज प्रॉपर्टी में निवेश के कई अवसर मिलेंगे। विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं। समस्याओं को टालने की बजाय समाधान खोजें। अधिकारियों की मदद से राजकीय मामलों को सुलझा लेंगे।

मकर राशि

आज कामकाज में देरी से लाभ प्रभावित हो सकता है। नए काम की शुरुआत में परेशानी आएगी। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, देखें राशिफल

कुंभ राशि

आज मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। परिणय संबंधों में दूरियां कम होने के आसार हैं। झूठ बोलकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है।

धनु राशि

आज भाग्योदय की संभावना है। सपने साकार करने की कोशिश सफल रहेगी। आवश्यक सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी हो सकता है। उलझे मामलों को सुलझाने में बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन राशि

आज अधिकारियों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। मित्रों की अपेक्षाएं पूरी करने में नाकाम रहेंगे। विरोधी आपके सामने समझौते का प्रस्ताव रख सकते हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment