Aaj Ka Rashifal: आज दिन रविवार है और तारीख 23 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के भावनात्मक रिश्तों में आज मधुरता बढ़ेगी। आप बुद्धि कौशल से सभी को प्रभावित कर लेंगे। संपर्क का लाभ मिलेगा। आज वैचारिक गतिरोध दूर होगा। वहीं अधिक लाभ के लालच में हाथ की पूंजी उलझा देंगे।
वृषभ राशि
आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। हायर एजुकेशन में आ रही बाधा दूर होगी। आज यात्रा कार्यक्रम कैंसिल हो सकता है। आज प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। उलझे हुए मामले सुलझा लेंगे।
मिथुन राशि
आज नए सौदे आपके लाभदायी हो सकते हैं। वहीं पारिवारिक जरूरत के हिसाब से खर्च की संभावना बनेगी। आज मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आज कारोबार में लाभ होगा।
कर्क राशि
आज आप बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इसके अलावा आज आप कारोबारी मंदी से उबरने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना बनेगी। आज आपके लिए यात्रा टालना बेहतर रहेगा। वरना आप दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा आज धन लाभ की संभावना बन सकती है।
सिंह राशि
आज मित्रों से आपकी मुलाकात सुखद रहेगी। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक रहेगी। आत्मविश्वास से मुश्किल हालात से छुटकारा मिल सकता है।
कन्या राशि
आज नौकरी में बदलाव के मौके मिलेंगे। निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। आज कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। इसके अलावा आज कुछ लोग आपके आदेशों की अवहेलना कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि को आज सभी का सहयोग मिलेगा। वहीं टकराव की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। आज आपके विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। इससे आपको सफलता मिल सकती है। आज व्यापारिक विस्तार की संभावना बनेगी। वहीं नई योजनाओं में पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा।
धनु राशि
आज कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों के चक्कर में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। वहीं जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं। धर्म-कर्म में आज रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि
आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी। देखरेख के अभाव में लाभदायी योजना में घाटा हो सकता है। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है। रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जो जातक जो अविवाहित है, वो वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। आज करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आय में बढ़ोतरी संभव है। आज निजी यात्रा लाभदायी हो सकती है। धैर्य रखें। गुस्सा न करें।
मीन राशि
आज अनुभवी लोगों का साथ कार्यशैली में सुधार लाएगा। आज विद्यार्थी उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं वित्तीय मामले खुद की देखरेख में निपटाएं। वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। आज आप जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।











