Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 8 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के लिए आज का राशिफल
मेष राशि के जातक एक साथ कई परेशानियां आपको हैरान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। बेवजह किसी से न उलझें। वरना नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
आज नई-नई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नए माहौल में थोड़ा असहज महसूस करेंगे। बाहरी लोगों की बजाय अपनों से लड़ना आपके लिए मुश्किल रहेगा। आज कुछ व्यापारिक सौदे हाथ आ सकते हैं।जिससे आपको लाभ होगा।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की उम्मीद बनेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। लगातार आ रही मुश्किलें आज आपके लिए चुनौती बन सकती हैं। तनाव के चलते अनिर्णय की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
आज आपको नई योजना के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी। आज अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा आज आप जोखिम के कामों से दूर रहें नुकसान की आशंका है। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
आज आप महत्वपूर्ण समझौते करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। आपके लिए अतिआत्मविश्वास नुकसानदायी हो सकता है। परिवार का साथ आज आपको मुश्किल में हिम्मत देगा। प्रणय संबंधों में गतिरोध की संभावना है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना हैं।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के जातक आज झूठ बोलकर
अपने लिए परेशानी खड़ी कर लेंगे। मित्रों की अपेक्षाओं को पूरा करना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। आज मांगलिक खर्च की संभावना बन सकती है।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
आज आपकी राशि में भाग्योदय की संभावना है। व्यापारिक सौदे हाथ आ सकते हैं। वहीं निजी कामों के लिए आश्वासन मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अटका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
आज सुख-सुविधाके सामान पर खर्च संभव है। मन ही मन आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं आज नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक आयोजन आपके लिए प्रसन्नतादायी रहेंगे ।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
आज आपकी छोटी-छोटी बातों को लेकर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। बौद्धिक कायों से जुड़े लोग सम्मान हासिल कर सकते हैं। आज मांगलिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
आज आप अपनी राय दूसरों पर थोपने की बजाय सबकी सलाह से आगे बढ़ें, लाभ होगा। नए संपर्क कॅरियर में सहायक रहेंगे। कानूनी मामलों में आज नुकसान संभव है। दिखावे के चक्कर में आज आप कर्ज बढ़ा लेंगे। जिसका आपको पछतावा होगा।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल
आज लेनदेन के मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल की समस्या का समाधान राहत देगा। वहीं अधिकारियों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। आज आपके विरोधी उलझने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल
आज आपको परिवार का साथ खुशी देगा। नौकरी की तलाश रहे लोगों को निराशा मिलेगी।वहीं विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। इसके लिए समय पर सहयोग नहीं मिलने से महत्वपूर्ण योजना हाथ से निकल सकती है।











