Aaj ka Rashifal: आज दिन रविवार है और तारीख 9 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा आज का राशिफल।
मेष राशि
आज पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवादास्पद मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि
आज मनचाहा काम मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि
आज बिखरे हुए काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक कार्यों में प्रगति की संभावना है।
कर्क राशि
आज मामूली-सी बात पर कलह हो सकती है। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिल सकते हैं। वित्तीय मामले सुलझेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में तैयारी के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
आज निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आय-व्यय में तालमेल की कमी परेशान कर सकती है। जानबूझकर की गई गलती भारी पड़ सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
कन्या राशि
आज आप मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। जल्दी काम पूरा करने का दबाव बन सकता है। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धैर्य रखें।
तुला राशि
आज आप कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने का प्रयास करेंगे। दांपत्य संबंधों में गतिरोध बढ़ सकता है। नई योजनाओं में पूंजी निवेश की संभावना है। लेनदेन के मामले में आप पर संदेह किया जा सकता है।
वृश्चिक राशि
आज नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ता हो सकती है। मित्रों के सहयोग से उलझनें दूर होंगी। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा।
धनु राशि
आज करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिना जरूरत दूसरों को सलाह देना नुकसनदायी रहेगा। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है। आस्था बढ़ेगी।
मकर राशि
आज युवाओं को अध्ययन में बड़ी सफलता मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपनों का विरोध कर बैठेंगे। व्यापारिक सौदेबाजी में धोखा हो सकता है। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
आज विवाद की स्थिति में फैसला लेना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आत्मविश्वास के अभाव में जोखिम उठाने से बचेंगे। उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आय बढ़ेगी।
मीन राशि
आज आपके मन की मुराद पूरी होगी। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी विस्तार की संभावना बनेगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। विरोधी प्रबल होंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।











