Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के कैथल में अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक नई सब्जी मंडी बनेगी। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 11 एकड़ जगह फाइनल की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छह एकड़ को कवर करने के लिए पहले चरण का टेंडर भी हो चुका है और मिट्टी भराई का काम चल रहा है। इस मंडी में कुल 48 दुकानें बनाई जाएंगी। बता दें कि इस समय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी है, जो एक एकड़ से भी कम जगह में है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यहां हर समय जो की स्थिति रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण काफी देर तक लोगों को जाम से गुजरना पड़ता है। इसके साथ-साथ साफ-सफाई का भी अभाव है। वर्षा के दिनों में तो यहां लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा शहर के चांदनी चौक, सेक्टर 20, चंदाना गेट पर भी सब्जी मंडी चल रही है, जहां लोग सब्जियों की खरीदारी करते हैं। Haryana News
चल रहा काम
मिली जानकारी के अनुसार, नई सब्जी मंडी परिसर में काम चल रहा है। इसमें एक कवर शेड, दो प्लेटफार्म, अंदर की सड़कों का काम हो रहा है। अगले वर्ष तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। अतिरिक्त अनाज मंडी के साथ लगती जगह में यह सब्जी मंडी बन रही है। इसमें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सब्जी मंडी की बाउंड्री वाल का काम भी तेजी से हो रहा है। यह मंडी माडल बनेगी, जिसमें किसान व आढ़तियों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। सब्जी खरीदारों को भी कोई परेशानी नहीं आएगी। Haryana News
11 एकड़ में…
मिली जानकारी के अनुसार, कैथल मार्केटिंग बोर्ड कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी शहर के बीचो-बीच है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है। यहां जाम की स्थिति रहती है। सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक सब्जी मंडी के लिए जगह को फाइनल किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, दो हिस्सों में इसका टेंडर लगेगा। कुल 11 एकड़ में यह मंडी बनाई जाएगी। छह एकड़ में इस पर काम चल रहा है। इस मंडी के बनने से रेलवे स्टेशन के नजदीक जो मंडी चल रही है, इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।












