PM Kisan Yojana: देशभर में करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है, PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के खाते में 2-2 हजार रुपये को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किसानों ट्रांसफर करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का पैसा 19 नवंबर को भेजा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, PM किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर 21वीं किस्त के संबंध में जानकारी अपलोड कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्यों के किसानों को पहले ही 21वीं किस्त जारी कर दी गई है। अब बाकी राज्यों के किसानों का भी इंतजार खत्म होने जा रहा है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana
जानकारी के मुताबिक, PM किसान की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी हुई थी। अक्टूबर महीने से ही किसानों को खाते में 2000 रुपये आने का इंतजार था। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दिवाली से पहले किसानों को सौगात मिल सकती है। फिर बिहार चुनावों से पहले उम्मीद जगी। लेकिन जैसे ही बिहार में चुनाव परिणाम सामने आए, 21वीं किस्त की घोषणा कर दी गई। PM Kisan Samman Nidhi Yojana
तुरंत करा लें E-KYC
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन किसानों ने PM किसान की E-KYC नहीं कराई है, उनके खाते में पैसा नहीं भेजा जाएगा। PM किसान की 20वीं किस्त जारी करते समय भी कई संदिग्ध खातों में पैसा भेजने से रोक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, अगर आपने अभी तक E-KYC नहीं कराया है, तो तुरंत करा लें। अगर यह काम अधूरा रह गया तो 19 नवंबर को पैसा खाते में नहीं आएगा। इस काम के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल से इस काम को कर सकते हैं। PM Kisan Samman Nidhi Yojana
फार्मर ID
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद कई राज्यों के किसानों ने किसान पहचान पत्र (Farmer ID) नहीं बनवाए हैं। यूपी समेत कई राज्यों में स्पष्ट निर्देश हैं कि फार्मर ID के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह काम भी ऑनलाइन हो जाएगा। आप इसकी पूरी प्रक्रिया ‘फार्मर ID’ पर क्लिक करके जान सकते हैं।












