Hyundai Verna : जो वरना कार लवर नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। खबरों की मानें, तो हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान वरना (Verna) का अपडेटेड वर्जन तैयार कर रही है। बताया जा रहा कि कंपनी हुंडई वरना फेसलिफ्ट को इस साल के आखिरी तक या फिर 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
इस कार को लॉन्च से ठीक पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी इस अपडेट में कई फीचर और डिजाइन बदलाव देने वाली है। जिनमें से कई एलिमेंट्स हाल ही में लॉन्च हुई नई हुंडई वेन्यू से लिए जा सकते हैं। वहीं बाहर से कार में हल्का-फुल्का रिफ्रेश मिलेगा जिनमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और लाइटिंग सेटअप शामिल होगा।
कार के इंटीरियर में होगा बड़ा बदलाव
खबरों की मानें, तो सबसे ज्यादा बदलाव वरना के इंटीरियर में देखने को मिलेंगे। टेस्टिंग के दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कार के अंदर नया कर्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप नजर आया है जो बिल्कुल नई वेन्यू की तरह का दिखता है। मौजूदा मॉडल में जहां 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती है। वहीं, नए वर्जन में बड़े 12.3-इंच कर्ल्ड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ कार में नया डी-कट स्टीयरिंग व्हील भी दिया जाएगा। जो केबिन को और प्रीमियम लुक देने में मदद करेगा।
कार में दमदार होगी सेफ्टी
खबरों की मानें, तो हुंडई की नई वरना कार सेफ्टी के मामले में पहले से ही भरोसेमंद कार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में इसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग भी मिली थी। अब फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी ADAS Level-2 फीचर्स को और बेहतर करने की तैयारी में है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे ।
कार में नहीं बदलेंगे इंजन ऑप्शन
खबरों की मानें, तो कार म्ं इंजन ऑप्शन पुराने जैसे ही रहेंगे। नई वरना में 1.5-लीटर MPI पेट्रोल इंजन (115 PS) और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 PS) का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ में 6-स्पीड मैनुअल, IVT और स्टाइल दोनों चाहने वालों के लिए नई हुंडई वरना एक बार फिर बेहतरीन पैकेज बनकर आएगी। जो अपने लवर्स का दिल जीत लेगी। हालांकि, इसका प्राइस क्या होगा। इसके बारे में डिटेल सामने नहीं आई है।











