हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

OnePlus 15 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, लीक हो गए फीचर्स, जानें क्या होगा खास ?

By Sahab Ram
On: November 11, 2025 6:10 PM
Follow Us:

 

OnePlus 15: जो लोग OnePlus 15 को खरीदने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 इंडिया में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च करेगी। हालाँकि, ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही इस फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गई है। जिसके मुताबिक, OnePlus 15 (Qualcomm’s के Snapdragon 8 Elite Gen 5 ) प्रोसेसर से चलने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

7300 mAh की बैटरी होगी शामिल

खबरों की मानें, तो कंपनी ने पहले ही कई तकनीकी फीचर्स को क्लियर कर दिया है, हालांकि, नई ऑनलाइन रिपोर्टों ने और भी जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि One Plus 15 में 7,300mAh की बैटरी भी शामिल है, जो किसी भी OnePlus डिवाइस में अब तक देखी गई सबसे बड़ी बैटरी में से एक हो सकती है।

TVS Ntorq FlexFuel launched in the Indian market!
भारतीय मार्केट में TVS Ntorq FlexFuel हुई लॉन्च! धांसू फीचर्स और कीमत भी कम

क्या क्या होगा खास ?

  • वन प्लस 15 के बेस वेरिएंट में जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज हो सकती है
  • इसकी कीमत 72,999 रुपये होने का दावा किया जा रहा है।
  • 16 जीबी RAM + 512GB स्टोरेज वाले हाई-एंड मॉडल की कीमत 76,999 रुपये हो सकती है।

हालाँकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई ऐसी जानकारी नहीं दी गई है।

खबरों की मानें, तो फोन के बारे में यह लीक एक भरोसेमंद रिटेलर से मिली है। जिससे यह भी पता चलता है कि खरीदारों को प्रमोशनल बंडल के तहत करीब 2,699 रुपये की कीमत के OnePlus Nord ईयरबड्स भी फ्री में मिल सकते हैं। हालांकि, OnePlus ने अभी तक कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में लॉन्च कीमत 75,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

बता दें कि कंपनी के पिछले फ्लैगशिप, OnePlus 13 की कीमत 69,999 से शुरू हुई थी, जो बाद की बिक्री में करीब ₹63,999 तक पहुंच गई थी।

Royal Enfield Bullet 450 in a new avatar
Royal Enfield Bullet 450 नए अवतार में, जानें फीचर्स और कीमत

सात बजे होगा लॉन्च इवेंट

खबरों की मानें, तो OnePlus 15 का भारत में लॉन्च इवेंट 13 नवंबर को शाम 7 बजे होगा। जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक चैनलों पर मिल सकेगा। रिलीज से पहले OnePlus एक घंटे का “अर्ली एक्सेस” सेल की प्लानिंग बना रही है, जिसमें फैंस फोन को ऑफिशियल सेल से पहले ख़रीद सकते हैं। यह फोन Amazon इंडिया, OnePlus ऑनलाइन स्टोर और देश भर के ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेट्स पर मिल सकेगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment