Recharge Plan Hike: दिसंबर लें मोबाइल यूज़र्स को बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया अपने करोड़ों ग्राहकों को महंगाई का झटका देने की तैयारी में हैं। खबरों की मानें, तो दिसंबर 2025 से इन कंपनियों के रीचार्ज और डेटा प्लान्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। जिससे मोबाइल यूज़र्स की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक, ये तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बदलाव दिसंबर 2025 से लागू किया जा सकता है। जिसका असर प्रीपेड और डेटा वाले प्लान्स पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता हैं।
विश्लेषकों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह जरूरी है कि भारी कर्ज को उतारने के लिए प्रति यूज़र औसतन 200 रुपये से अधिक कमाएं जो कि अभी यह औसत 180-195 रुपये के बीच है। खबरों की मानें, तो दिसंबर से 199 रुपये वाला प्लान 222 रुपये, 299 रुपये में 28 दिन (2GB/दिन) वाला 330-345 रुपये
84 दिन वाला 2GB/दिन का प्लान लगभग 949 रुपये से 999 रुपये तक महंगा हो सकता है।
यूजर्स कैसे बच सकते हैं?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप महंगाई से बचना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह है कि नवंबर 2025 में ही लंबी वैधता वाले रिचार्ज करवा लें। इससे आप मौजूदा रेट पर अगले कई महीनों तक सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं अगर आप लंबे समय तक डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो सालाना या लंबी वैधता वाले प्लान सबसे बेहतर विकल्प हैं। हालाँकि, BSNL फिलहाल इस बढ़ोतरी से दूर रह सकता है।











