TVS Ronin 2025: TVS कंपनी ने Ronin 2025 नए वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है। TVS Ronin 2025 सीधे तौर पर बुलेट जैसी दमदार बाइक को टक्कर देने मार्किट में आई है। मस्कुलर लुक्स, हाई परफॉर्मेंस इंजन और बेहतरीन माइलेज के साथ यह बाइक युवाओं के बीच खासा पसंद की जा रही है। TVS Ronin 2025 को कंपनी ने एक मॉडर्न और रेट्रो लुक के साथ तैयार किया है।
आपको बताते चले कि इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़े टायर्स, सिंगल-पॉड एलईडी हेडलैंप और ब्रश्ड मेटल फिनिश इसे एक प्रीमियम Look देते हैं। साथ ही इसमें दिए गए एलॉय व्हील्स और फ्लैट सीट्स इसे एक स्क्रैम्बलर जैसा लुक देते हैं जो ऑफ-रोडिंग के लिए भी उपयुक्त है।
225.9cc का SI इंजन
कंपनी ने TVS Ronin 2025 को दमदार बनाने के लिए इसमें 225.9cc का SI इंजन दिया दिया है यह इंजन जो अपनी क्षमता के अनुसार 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट जनरेट करता है इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 120 km/h है। खास बात यह है कि इसमें स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई है जो क्लच ऑपरेशन को बेहद स्मूथ बनाती है।
जबरदस्त माइलेज
TVS Ronin 2025 न केवल पावर परफॉर्मेंस बल्कि जबरदस्त माइलेज भी ऑफर करती है। ARAI टेस्टिंग के अनुसार इस बाइक से लगभग 45 kmpl तक का माइलेज प्राप्त किया जा सकता है, जो कि एक 225cc बाइक के हिसाब से बेहतरीन है। यह माइलेज इस बाइक को लॉन्ग राइड और डेली कम्यूट दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।
ब्रेकिंग सिस्टम
TVS ने बाइक मैं बेहतरीन सस्पेंशन और बेकिंग सिस्टम को जोड़ा है इसमें फ्रंट में 41mm USD (Upside Down) फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। वहीं ब्रेकिंग की बात करें तो फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल और ड्यूल चैनल ABS का विकल्प दिया गया है। इससे बाइक की हैंडलिंग और ब्रेकिंग काफी बेहतर हो जाती है।
जानें कीमत
इसकी कीमत की बात करी जाए तो TVS Ronin 2025 की एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में ₹1.49 लाख से शुरू होती है। लेकिन यदि आपके पास एकमुश्त इतनी राशि नहीं है, तो आप इसे सिर्फ ₹18,000 की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए ₹1,00,000 का लोन मिलने पर आपकी EMI मात्र ₹2,500 से शुरू हो सकती है











