Haryana Roadways Bharti 2025: हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी में भर्ती निकली है। इसका विज्ञापन जारी हो गया है।
जिसमें कहा गया है कि शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत निम्नलिखित प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है। चयनित प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण अवधि एंव प्रशिक्षण भत्ता शिक्षुता अधिनियम 1961 के अनुसार देय होगा। प्रशिक्षुओं का विवरण ट्रेडवाईज निम्न प्रकार से है:-
CARPENTER (A052068)=02
COPA (AO139878)=02
ELECTRICIAN (A052064)=06
Mech (Motor Vehicle) (A052067)=02
Mechanic Diesel (AO224536)=08
Upholster (A0301707)=01
Painter (A0176518)=01
Fitter (A0142068)=05
इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन ऑनलाईन वेबसाईट apprenticeshipindia.org पर दिनांक 21 नवंबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 की शाम तीन बजे तक कर सकते हैं।
ये चाहिए दस्तावेज
आवेदन के समय उम्मीदवार अपना फोटो, आधार नंबर, आईडी, मैट्रिक प्रमाण पत्र, आईटीआई विभाग द्वारा जारी आईटीआई पास का मूल प्रमाण पत्र (with marks) ही अपलोड करें और आवेदन करने के बाद अपलोड किए गए दस्तावेजों की फोटोप्रति कार्यालय, महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी में जमा करवाएं। अगर उम्मीदवार अपलोड दस्तावेजों की फोटोप्रति कार्यालय में जमा नहीं करवाता है तो उसके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। दिनांक 03 दिसंबर 2025 के बाद किए गए आवेदन मान्य नहीं होगें। सफल प्रशिक्षुओं का चयन आईटीआई मार्कशीट के अंकों अनुसार केवल गैरिट आधार पर ही किया जाएगा।
ऐसे होगा चयन
जिन प्रशिक्षु उम्मीदवारों द्वारा आवेदन करने के बाद अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाएं गए हैं। उन उम्मीदवारों के दस्तावेज दिनांक 12 दिसंबर की सुबह 11:00 बजे कार्यालय द्वारा गठित कमेटी द्वारा चेक किए जाएगें। अतः सभी उम्मीदवार उपरोक्त निश्चित तिथि और समय पर अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में अपने मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित हो। सफल प्रशिक्षु उम्मीदवारों का चयन आईटीआई मार्कशीट के अंकों अनुसार केवल मैरिट आधार पर ही किया जाएगा।
नोटः अपलोड किए गए दस्तावेजों की प्रति केवल दिनांक 03.12.2025 को सांय शाम बजे तक कार्यालय में जमा की जाएंगी।












