Success Story : UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने तीसरे प्रयास में बड़ी सफलता हासिल की।
हम बात कर रहे हैं IAS अनुष्का शर्मा की। आपको बता दें कि UP में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अनुष्का शर्मा को यूपी के प्रतापगढ़ जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट (जेएम) बनाया गया है। अनुष्का को ये बड़ी जिम्मेदारी भले ही यूपी में मिली हो लेकिन वे रहने वाली मध्य प्रदेश की हैं। आइए, जानते हैं कि अनुष्का शर्मा कौन हैं और उन्होंने UPSC का सफर कैसे तय किया।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
अनुष्का शर्मा ने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने UPSC CSE 2023 के परिणाम में सफलता हासिल की। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला। वे हमेशा से विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने और जनता की समस्याओं को समझने के लिए जानी जाती हैं।
जयपुर में हुआ जन्म
अनुष्का शर्मा का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उनके पिता बैंक अधिकारी हैं, जिनका ट्रांसफर बाद के दिनों में महाराष्ट्र में हो गया। पिता की नौकरी के कारण अनुष्का और उनके परिवार को अलग-अलग राज्य और शहरों में रहना पड़ा जैसे कि महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और इंदौर।
विदेश से हुई पढ़ाई
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अनुष्का की पढ़ाई कई राज्यों से हुई है। 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने मुंबई से की और फिर दो साल चंडीगढ़ से पढ़ाई की. उच्च शिक्षा के लिए अनुष्का न्यूयॉर्क चली गईं, जहां उन्होंने सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (CUNY) से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
IAS बहन ने की मदद
अनुष्का के मन में हमेशा से इच्छा थी कि वे भारत के लिए कुछ करें. लेकिन विदेश में पढ़ाई करते हुए ये दूर का सपना लग रहा था. ऐसे में उन्होंने भारत आकर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया. यूपीएससी की जर्नी में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी उनकी चचेरी बहन हिमानी शर्मा (IAS Himani Sharma) जो खुद आईएएस हैं. IAS हिमानी ने अनुष्का को नोट्स से लेकर रणनीति बनाने तक यूपीएससी की तैयारी में बहुत मदद की थी।












