Success Story : UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा क्रैक की।
पिता है सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर
हम बात कर रहे है आशना चौधरी की, आशना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ अजीत चौधरी सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई गृह जिले से हुई. बाद की पढ़ाई के लिए उन्होंने कई शहर बदला. उनकी पढ़ाई उदयपुर और दिल्ली जैसे शहरों से हुई है. आशना चौधरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Lady Shri Ram College for Women से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
तीसरे प्रयास में क्रैक की UPSC
आशना चौधरी हमेशा से सिविल सेवा में आना चाहती थीं। ऐसे में ग्रेजुएशन के बाद ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अपने तीसरे प्रयास में आशना ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की। आशना 2019 से UPSC की तैयारी में जुट गईं। दो प्रयासों में असफल होने के बाद अपने तीसरे प्रयास में 992 अंक हासिल किए। वर्ष 2022 में उन्होंने UPSC क्रैक कर IPS कैडर हासिल किया।
ऐसे की तैयारी
पहले दो प्रयास में असफलता हाथ लगने के बाद आशना चौधरी ने अपनी स्ट्रैटजी बदली और फिर से प्रयास किया। आशना चौधरी सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वो ब्यूटी विद ब्रेन और स्ट्रेंथ का परफेक्ट उदाहरण हैं। आशना चौधरी अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं।
उन्होंने IPS वाली वर्दी में भी सोशल मीडिया पर कई फोटो डाले हैं। साथ ही कई ग्लैमरस फोटो भी डाला है। हालांकि, आशना काफी सिंपल और जमीन से जुड़ी हैं। साथ ही वो अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जानी जाती हैं।












