हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Success Story: 23 की छोटी सी उम्र में बनी IAS अफसर, पिता करते है बिजली विभाग में नौकरी

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 11:18 AM
Follow Us:
Success Story: Became an IAS officer at the young age of 23

Success Story: कहते है की मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है जिसकी मिसाल बनी हरियाणा के भिवानी के एक छोटे से गांव की रहने वाली निशा ग्रेवाल। UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा कही जाती है। इस परीक्षा को क्रैक करने में कई उम्मीदवारों को सालों लग जाते हैं, लेकिन कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में टॉप रैंक हासिल कर इतिहास रचा है, निशा ग्रेवाल भी उन्हीं टॉपर्स में से हैं।

निशा ग्रेवाल के पिता बिजली विभाग में हैं, जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। निशा ने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में BA ऑनर्स की डिग्री हासिल की और फिर UPSC की तैयारी शुरू की। Success Story IAS Nisha Grewal

Anushka Sharma cracked UPSC without coaching
Success Story : अनुष्का शर्मा ने बिना कोचिंग क्रैक की UPSC, तीसरे प्रयास में बनी IAS

निशा ने अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। निशा के दादा जी ने उनकी काफी मदद की। Success Story IAS Nisha Grewal

निशा ग्रेवाल ने बताया कि उन्होंने UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए NCERT की किताबों से तैयार की। इसके अलावा इंटरनेट पर उपलब्ध मेटेरियल का भी इस्तेमाल किया। Success Story IAS Nisha Grewal

Vaishnavi Paul cracked UPSC in her fourth attempt.
Success Story: बार-बार हार लेकिन नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में क्रैक की UPSC, जानें कौन ये IAS

निशा कहती हैं कि अगर आप UPSC की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको लगातार बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। निशा इस समय यूपी के बुलंदशहर में CDO हैं।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment