हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UP News: सुहागरात से कुछ घंटे पहले दूल्हे की हो गई मौत, सामने आई ये वजह

By Sahab Ram
On: November 11, 2025 6:38 PM
Follow Us:

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक व्यक्ति की सुहागरात से कुछ घंटे पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद से हर कोई हैरान है और इस घटना को दुखद बता रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात निकाह के बाद रस्में घर में होनी थी। इसी बीच दूल्हे को करीब 4 बजे सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूल्हे के मौत की खबर से दुल्हन भी बदहवास हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के मोहल्ला नौगजा में परवेज आलम उर्फ गुड्ड (42) रहता था। उनके साथ उनके दो भाई पप्पू और मरहूम असलम भी उसी घर में रहते हैं। खबरों की मानें, तो परवेज के माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परवेज की जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान हैं।

Haryana News: हरियाणा के इस 80 साल के दादा ने 15 हजार फीट से लगाई छलांग, Video देख सीएम को भी करनी पड़ी तारीफ

बताया जा रहा है कि दोंनो भाई भी उसी दुकान पर बैठते हैं।माता-पिता की मौत के चलते परवेज की शादी में भी देरी हो गई थी।

बताया जा रहा है कि परवेज की शादी दरबार के रहने वाले मोहम्मद अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी (33) से हुई थी। शनिवार की शाम 6 बजे परवेज अपने घर से बारात लेकर नई बस्ती के नायाब बैंक्वेट हॉल पहुंचे थे। इसी बैंक्वेट हॉल में रविवार को परवेज और सायमा का वलीमा (रिसेप्शन) भी होना था।

Sleep Divorce : जानें क्या होता है स्लीप डिवोर्स, भारत में क्यों बढ़ रहा ट्रेंड

बताया जा रहा है कि बैंक्वेट हॉल में खाना-पानी हुआ और फिर काजी ने परवेज और सायमा का निकाह पढ़ा। इसके बाद रात करीब 1 बजे परवेज दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गए। घर में निकाह के बाद की रस्में होने लगीं। इस निकाह को लेकर रिश्तेदार और परिवार वाले भी काफी खुश थे। सभी एक-दूसरे से हंसी-मजाक कर रहे थे। तभी सुबह करीब 4 बजे रस्मों के बीच परवेज को सीने में दर्द हुआ और घबराहट महसूस होने लगा। जिसके बाद घरवाले तुरंत परवेज को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परवेज मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनते ही दुल्हन बदहव हो गई। परवेज की मौत से परिवार और मोहल्ले म कोहराम मच गया।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment