Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान और पंजाब समेत देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में कितना बदलाव रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा अपडेट…
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड की मार है तो वहीं दक्षिण भारत बारिश से बेहाल है। इस सप्ताह के अंत तक मौसम और गहरा सकता है। सुबह घना कोहरा छाने और पाला गिरने की संभावना है। खासकर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी रखा है। Aaj Ka Mousam
ऊंचाई वाले स्थानों पर अगले 4 से 6 दिन में बर्फबारी का नजारा देखने को मिले, जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक रहेगा। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान सेन्यार चक्रवाती तूफान (Cyclone Senyar) के टकराने के संकेत दिए हैं। इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी। खासकर, समुद्री इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है। इसका आंशिक असर पूर्वोत्तर के राज्यों में भी दिखाई देगा।
पंजाब में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 6.3°C दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6°C, गुरदासपुर में सात डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री, पटियाला में 8.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7°C तापमान दर्ज किया गया।
हरियाणा में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8°C दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.8°C, करनाल में 8 डिग्री, अंबाला में 10.3 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और भिवानी में 8.5°C दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9°C दर्ज किया गया।
राजस्थान में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेषकर 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, इस तंत्र के असर से 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने तथा बाकी अधिकतर भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
चक्रवात का प्रभाव Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सेन्यार की संभावनाएं बन सकती हैं, जो मानसूनी सीजन के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान होगा। पिछले दिनों मोंथा तूफान (Montha) से दक्षिणी राज्य प्रभावित हुए थे।
25 से 29 नवंबर तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं आंधी चलेगी और मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, यानम, लक्ष्यद्वीप में समुद्र में तेज लहरें उठेंगी और मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटे के दौरान तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
मछुआरों को समुद्री इलाकों में जाने से रोका जा रहा है। उधर, पूर्वोत्तर में सेनयार तूफान का आंशिक असर दिखाई देगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 नवंबर को ओडिशा में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।











