हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD का पूर्वानुमान

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 2:48 PM
Follow Us:
Aaj Ka Mousam

Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और कहां मौसम सामान्य रहने वाला है। आइए देखें आज का मौसम पूर्वानुमान…

उत्तर भारत में ठंड अपनी दस्तक तेज कर रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक रात का पारा फिसलकर और नीचे आता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल की बात करें तो, उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड की स्थिति लगातार कड़ी बनी हुई है। मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर तक का असर देखने को मिला, जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर जारी रही। Aaj Ka Mousam

पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे, यानी 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की गिरावट के साथ दर्ज हुआ। Aaj Ka Mousam

अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम–उत्तर–पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण–पूर्व अरब सागर और उससे लगे दक्षिण केरल तट के पास निचले वायुमंडल में एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से तमिलनाडु में 17 से 22 नवंबर, केरल और माहे में 17 से 20 नवंबर के बीच, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम व रायलसीमा में 17 और 18 नवंबर को, और अंडमान–निकोबार द्वीप समूह में 18 से 21 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

कई जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना–तूफान की स्थिति बन सकती है। अगले दो से तीन दिनों तक मध्य भारत समेत उत्तर-पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में ठंड का असर मजबूत बना रहेगा। इसके बाद तापमान में थोड़ी नरमी आने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में कल मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है। अधिकांश इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कुछ जगहों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam

Aaj Ka Mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी भारी बारिश?

हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने की संभावना है। सुबह के वक्त हवा की गति काफी धीमी रहेगी, जो धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 5 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर होते-होते यह गति उत्तर दिशा से लगभग 10 किमी/घंटा तक बढ़ने की उम्मीद है।

यूपी में आज का मौसम

यूपी में कल यानी 17 नवंबर से मौसम दोबारा शुष्क होने की उम्मीद है और 18 से 21 नवंबर तक आसमान साफ बना रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आंशिक शीत लहर का अलर्ट दिया है। पश्चिमी हिमालय की ओर से ठंडी, सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रही हैं, जिनके चलते रात में विकिरणीय शीतलन बढ़ा है। Aaj Ka Mousam

मध्य भारत में सक्रिय प्रतिचक्रवात भी ठंडी हवाओं के नीचे की ओर आने की प्रक्रिया को तेज कर रहा है। इन्हीं कारणों से प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी कम चल रहा है। हालांकि, हवाओं की दिशा बदलने के साथ 17 नवंबर से तापमान में हल्का सुधार होने की संभावना है, जिससे ठंड और शीतलहर जैसी परिस्थितियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में ठंड अब तेजी से असर दिखाने लगी है और सुबह-शाम दोनों समय कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। कई जगहों पर ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी, हालांकि पटना में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम से चल रही करीब 30 किमी/घंटा की तेज पछुआ हवा सर्दी को और तीखा कर रही है। Aaj Ka Mousam

विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में सुबह के समय कोहरा और घना हो सकता है, जिससे दृश्यता घटेगी और यातायात में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। IMD के मुताबिक आने वाले सप्ताह में दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

राजस्थान में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

राजस्थान में ठंड अब जोर पकड़ने लगी है। खासकर शेखावाटी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से चल रही शीतलहर ने सर्दी की तीव्रता बढ़ा दी है। झुंझुनूं, सीकर, नागौर समेत कई जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Cold wave alert in these districts of Haryana
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, IMD ने अगले 7 दिन का पूर्वानुमान किया जारी

उत्तरी पहाड़ी भागों से बहकर आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेशभर में तापमान लगातार गिर रहा है। जयपुर मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट बताती है कि ठंडी हवाओं के कारण सभी जिलों का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में शीतलहर थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पहाड़ों में जारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी जमकर दिखाई दे रहा है, जिससे सर्दी ने नया रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में करीब डेढ़ दर्जन जिलों में शीतलहर का प्रभाव और तेज़ हो सकता है। कश्मीर और हिमाचल में हो रही भारी बर्फबारी से उठती बर्फीली हवाएं उत्तर और मध्य भारत को ठिठुराने पर मजबूर कर रही हैं। Aaj Ka Mousam

विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर की तीव्रता बनी रहेगी, हालांकि मंगलवार से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड जारी रहेगी और रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment