Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी मंगलवार रात से मौसम बदल सकता है। आईएमडी का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसके चलते बादल छाएँगे।इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालाँकि, दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन, रात के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल रही है। विशेषकर , राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लगातार न्यूनतम तापमान घट रहा है।
प्रदेश में हिसार जिले का तापमान सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस , नारनौल में 8.0 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल और सोनीपत में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।











