Haryana Weather Update: हरियाणा में 17 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। वहीं मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक कुछ जिलों में लगातार शीतलहर लहर चलने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं चरखी दादरी , महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हरियाणा में 13 नवंबर को कोल्ड वेव का येलो अलर्ट
वहीं कल यानी 13 नवंबर को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की संभावना है। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी , महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हरियाणा में 14 नवंबर को कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें, तो 14 नवंबर को भी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इस दौरान शीतलहर भी चल सकती है।
हरियाणा में 15 नवंबर को कोल्ड वेव का येलो अलर्ट
IMD का कहना है कि 15 नवंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इन दिन के लिए भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।











