Haryana Weather Update: हरियाणा में 25 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कुछ इलाकों में धुंध छाई रहेगी। वहीं इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दरअसल, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को कभी बादलवाई तो कभी धूप निकलती रही। मौसम में आए परिवर्तन के बाद दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 1.2 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की है।
वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क और परिवर्तनशील संभावित है।
इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।











