Haryana Weather Update: हरियाणा में 19 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। इसलिए लोग सावधान रहे और सर्दियों में अपना ख्याल रखें।
आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जो सामान्य से 2-4°C कम रहने की संभावना है।
हरियाणा में 19 नवंबर के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 19 नवंबर के बाद हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दियां शुरू हो जाएंगी। हालाँकि, अगले सात दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।











