Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। हालाँकि इस बार नवंबर के महीने मौसम का मिजाज कुछ अलग ही है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, वहीं, रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 8-9 डिग्री के आसपास चल रहा है। आने वाले दिनों में भी ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस भले ही एक्टिव हो रहे हों, लेकिन उनका असर पहाड़ों तक सीमित है। अगले हफ्ते दिन की ठंड हल्की बढ़ सकती है।
हरियाणा में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में आज यानी बुधवार आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुवार को आसमान साफ रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है।
इसके अलावा शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।











