Haryana Weather Update: हरियाणा मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। यह जानकारी चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई है।
दरअसल, विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।











