Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने 21 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए देखें अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान…
हरियाणा में मौसम अब पूरी तरह सर्दियों की तरफ बढ़ रहा है और इसके साथ ही सुबह की शुरुआत के साथ हल्की धुंध व हवा में ठंडक महसूस हो रही है। दिल्ली-एनसीआर व खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्के बादल छाने के कारण ठंड का अहसास और बढ़ गया है। Haryana Weather Update
कल यानी 14 नवंबर को हरियाणा के सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में दिन के समय 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ। मदन खीचड़ के मुताबिक हिसार में आज दिन का तापमान करीब 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, जबकि रात का तापमान लगभग आठ डिग्री रहेगा। Haryana Weather Update
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से 19 नवंबर तक मौसम पूरी तरह साफ और सूखा रहने वाला है। 19 नवंबर को हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हरियाणा में अगले सात दिनों में मौसम मुख्य रूप से धुंधली धूप वाला रहेगा, लेकिन सबसे चिंता की बात है वायु गुणवत्ता का खराब होना । कई दिनों तक बहुत अस्वस्थ स्तर पर रहने का अनुमान है। वहीं 15 नवंबर यानि आज हरियाणा में मौसम धुंधला रहेगा। Haryana Weather Update
दिन में तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस, रात में करीब 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं 16 नवंबर को मौसम लगभग सामान्य रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा सकता है।
वहीं 17 नवंबर को दिन में तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रात और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने वाला है। ऐसे में ठंडक का स्तर बढ़ेगा। 18 नवंबर के दिन तापामान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस, रात में करीब 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
IMD के मुताबिक 19 नवंबर को मौसम में ठंडक महसूस होगी, तेज हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इसके साथ ही 20 नवंबर को वायु गुणवत्ता में सुधार की समस्या बनी रहेगी, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं 21 नवंबर दिन में कहीं-न-कहीं 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। Haryana Weather Update
वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। यही हवाएं रात के तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की बुवाई जल्द से जल्द पूरा कर लें।











