हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Heavy Rain Alert: देश में 5 दिन तक तबाही वाली बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा रिपोर्ट

By Sahab Ram
On: November 22, 2025 6:37 PM
Follow Us:
Heavy Rain Alert: Alert of devastating rain

Heavy Rain Alert: देश में अगले 5 दिन तक मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर रिपोर्ट जारी की गई है जिसके मुताबिक चार मजबूत Cyclonic Circulation के एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत में कई दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कई दिनों तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के लिए अगले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं क्योंकि चार अलग- अलग Cyclonic Circulation और एक Low Pressure Area के साथ मिलकर मौसम को अत्यंत खराब बना रहे हैं। पूरे 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। Heavy Rain Alert

भारी बारिश की संभावना

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन मौसम प्रणालियों की वजह से अंडमान निकोबार में 22 से 27 नवंबर तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है जिसमें 24 और 25 नवंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में 22 से 25 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। Heavy Rain Alert

Aaj Ka Mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी भारी बारिश?

22 से 26 नवंबर तक मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में 22 से 26 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में भी 22 और 23 नवंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। रायलसीमा में 22 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले कई दिनों तक गरज के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। Heavy Rain Alert

तापमान में गिरावट

विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में तापमान में धीरे धीरे दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी जबकि उत्तर पूर्व भारत और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मछुआरों को 22 से 27 नवंबर तक अरब सागर के कई हिस्सों, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के विस्तृत क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्री मौसम अत्यंत खराब रहेगा। Heavy Rain Alert

Air Cyclonic Circulation

मौसम विभाग के अनुसार, कल बने अपर Air Cyclonic Circulation की वजह से आज स्ट्रेट ऑफ Malacca और दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर एरिया विकसित हो गया है। यह सिस्टम तेजी से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर तक Depression में बदल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 48 घंटों में इसके और ज्यादा ताकतवर होने की संभावना है जिससे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मौसम और ज्यादा खराब होगा। Heavy Rain Alert

Cold wave alert in these districts of Haryana
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, IMD ने अगले 7 दिन का पूर्वानुमान किया जारी

चक्रवाती Circulation

विशेषज्ञों के मुताबिक, इसी दौरान पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर निचले स्तर पर एक और चक्रवाती Circulation एक्टिव है जो पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मौसम को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व अरब सागर पर भी एक Cyclonic Circulation मौजूद है जो समुद्री हवाओं को तेज कर रहा है। इसके अलावा Comorin क्षेत्र और Indian equatorial ocean के ऊपर भी एक Circulation बना हुआ है।

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment