Kal Ka Mousam: देश के सभी राज्यों में कल का मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और किन जगहों पर मौसम सामान्य रहने वाला है। आइए देखें कल का मौसम पूर्वानुमान…
देश में कड़ाके के ठंड के बीच 4 राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इसके तहत तमिलनाडु,केरल के कुछ इलाकों में 16 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 16-18 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam
वहीं, बिहार, यूपी, दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कल का मौसम Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल यानी 16 नवंबर को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 °C तक पहुंचने की संभावना है, वहीं, अधिकतम तापमान 26 °C रहने का अनुमान है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
यूपी में कल का मौसम Kal Ka Mousam
यूपी में 16 नवंबर से कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत सुबह और शाम के समय तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 13 °C तक गिरने का अनुमान है।
उत्तराखंड में कल का मौसम Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में 16 नवंबर से बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटक इस बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। वहीं, यहां अधिकतम तापमान 23 °C तो न्यूनतम तापमान 9 °C तक पहुंचने की संभावना है।
बिहार में कल का मौसम Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर से बिहार की राजधानी पटना, गया, भोजपुर, बक्सर समेत सीमांचल के कई जिलों में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। नवंबर के मौसम में ही कुछ इलाकों में सुबह के समय शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है।
मध्य प्रदेश-राजस्थान में कल का मौसम Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश और राजस्थान में 16 नवंबर से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्राी सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 21 से 23 °C पहुंच सकता है।











