HKRN Jobs: हरियाणा के जो युवा विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है।
दरअसल, एचकेआरएन की ओर से इजरायल में प्लास्टर वर्क के लिए 1 हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के लिए होगी। कम से कम 1,62,500 रुपए मासिक वेतन होगा।
ये है योग्यता
दसवीं पास के साथ अंग्रेजी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। वहीं आयु 25 से 50 वर्ष रखी गई है। हर माह 21 से 26 दिन काम करना होगा। महीने में 182 घंटे काम करना होगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।












