हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

पोक्सो अधिनियम पर विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर

By Sahab Ram
On: July 9, 2026 6:06 PM
Follow Us:
फरीदाबाद, 9 जुलाई।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं जिला फरीदाबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह की उपस्थिति एवं देखरेख में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-28, फरीदाबाद में “बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोक्सो अधिनियम)” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं विद्यालय के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पोक्सो अधिनियम के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी देना था।

शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

सीजेएम जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पोक्सो अधिनियम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक व्यापक कानून है। इस अधिनियम में अपराधों की परिभाषा, जांच, सुनवाई, दोषियों के लिए दंड तथा पीड़ित बच्चों को सहायता एवं संरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे की सहमति को ऐसे मामलों में कानून मान्यता नहीं देता।

मुख्य रक्षा अधिवक्ता रविन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि पोक्सो अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति को यदि ऐसे अपराध की जानकारी हो या संदेह हो, तो उसकी सूचना पुलिस या संबंधित प्राधिकारी को देना कानूनी रूप से अनिवार्य है। सूचना न देने पर भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी ऐसी घटना की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को देने का आग्रह किया। पैनल अधिवक्ता दीपक यादव ने भी विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

बरवाला के विकास कार्यों को तेज गति से किया जाएगा पूरा : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य संजय यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment