हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

डीसी वर्षा खांगवाल ने गांव मुनीमपुर में अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 6:42 PM
Follow Us:

बादली(झज्जर) 16 जून। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार 17 जून बुधवार को बादली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित फूल एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केन्द्र सहित अन्य परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे और नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर होने वाले भव्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया।
डीसी ने समारोह के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने रूट प्लान के लिए अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अलग-अलग रूट पर आने वाले वाहनों पर लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
डीसी ने बताया कि यह कार्यक्रम बागवानी विकास विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल के आसपास और बेहतर तरीके से साफ सफाई की जाए। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय दायित्वों का अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम रितु  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

उचाना नगरपालिका सचिव 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment