हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के किक बॉक्सर और उनकी पत्नी पर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 5:02 PM
Follow Us:
FIR lodged against Haryana kickboxer and his wife

Haryana: हरियाणा के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज को अपनी शादी में स्टेज से हवाई फायरिंग करना भारी पड़ गया है। दरअसल, मेरठ पुलिस ने साहिल और उनकी वाइफ पत्नी अनु रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनु रानी एक इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल और अनु की मंगलवार की रात को मेरठ के एक मैरिज पैलेस में शादी हुई है। यहां साहिल ने स्टेज पर अनु का हाथ पकड़कर राइफल से 2 बार हवाई फायर किए। इसके अलावा उन्होंने वरमाला के दौरान 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अनु के ऊपर से फेरकर उड़ाईं। जिसका लीड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले SSP

खबरों की मानें, तो मेरठ के SSP विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर साहिल और अनु के खिलाफ सरधना थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

कहां के रहने वाले हैं साहिल

खबरों की मानें, तो साहिल मूल रूप से रोहतक जिले के सांपला कस्बे के रहने वाले हैं और इस समय वह रोहतक शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। साहिल किक बॉक्सर हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन रह चुके हैं।

कौन हैं साहिल की पत्नी

वहीं साहिल की पत्नी और दो बार की ओलंपियन अनु ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन में ब्रॉन्ज मेडल जीता हुआ है। अनु कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

आज है दोनों का रिसेप्शन

बता दें कि आज रोहतक में दोनों की रिसेप्शन पार्टी है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment