हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

By Sahab Ram
On: December 2, 2025 6:56 PM
Follow Us:
Haryana's youth will get employment in Canada (5)

Haryana : हरियाणा के जो युवा विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक खास खबर सामने आई है। प्रदेश में युवाओं को कनाडा में रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। इस मामले में आज CM सैनी और कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर ने चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमे इस मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को कनाडा में रोजगार प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं इसके अलावा वेस्ट टू एनर्जी, विद्युत उत्पादन और कनाडा में खनन क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं की भागीदारी पर दोनों पक्षों में बातचीत हुई।

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

आपको बता दें कि बैठक में यह भी तय हुआ कि कनाडा में प्रदेश के कुशल उद्यमियों को व्यापार स्थापित करने में भी कनाडा मदद करेगा। कनाडा की यूनिवर्सिटी को प्रदेश में स्थापित करने और निवेशकों के हरियाणा में निवेश के विस्तृत रोडमैप पर भी सीएम सैनी और कनाडा के राजदूत के बीच चर्चा हुई।

मीटिंग के बाद नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर पर अवसर प्रदान करने और प्रदेश को विकास के नए आयामों की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment