हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, लोगों को मिलेगा मोटा फायदा

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 9:13 AM
Follow Us:
Haryana: A new railway line will be laid in this district

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली से करीब 80 KM दूर स्थित हरियाणा का नूंह जिला अब रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने नूंह क्षेत्र की लगभग 50 साल पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली से सोहना–नूंह–फिरोजपुर झिरका–अलवर तक नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के लिए ₹2,500 करोड़ की राशि रेलवे को जारी की गई है। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

पूरा होगा काम

जानकारी के मुताबिक, नई रेल लाइन की लंबाई 104 किलोमीटर होगी और इसके तहत सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। यह परियोजना हरियाणा और राजस्थान, दोनों राज्यों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। मंत्रालय का कहना है कि निर्माण कार्य 3 वर्षों के भीतर, यानी 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। Haryana News

नया रास्ता

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह, जिसे पहले मेवात के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में गुरुग्राम से अलग होकर जिला बना। अब तक यह जिला रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा था, जिससे लोगों को रोजगार और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जानकारी के मुताबिक, नई रेल लाइन बनने से स्थानीय उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। Haryana News

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

रेल कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक, नई रेल लाइन के जरिए दिल्ली से अलवर को सोहना, नूंह और फिरोजपुर झिरका के रास्ते जोड़ा जाएगा। इसके पूरा होने पर मेवात क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क दिल्ली से स्थापित हो जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment