हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 8 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता; जानें कब से बढ़कर मिलेगी सैलरी?

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 6:26 PM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ पहली जुलाई से मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। जिसके तहत सभी कर्मचारियों को अगले महीने दिसंबर में मिलने वाला नवंबर का वेतन बढ़े DA के साथ मिलेगा। इसके साथ ही जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का कुल चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

बता दें कि दो दिन पहले ही 6ठें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले 24 अक्टूबर को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया था।

छठे वेतन आयोग की तर्ज पर पांचवें वेतन आयोग का लाभ ले रहे रिटायर्ड कर्मचारियों को भी बढे़ महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिल पाएगा। वित्त विभाग ने पेंशनर्स के DA में बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, इन पेंशनर्स के DA में बढ़ोतरी के लिए अलग से आदेश जारी हो सकता है।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment