हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में बनेगा चीन जैसा इंटरचेंज रोड, इन लोगों का मिलेगा बड़ा फायदा

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 10:35 AM
Follow Us:
Haryana: Interchange road like China will be built

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के विकास को और गति देने के लिए सरकार ने एक अहम फैसले को मंज़ूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में CM सैनी की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में रेवाड़ी AIIMS से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

नेशनल हाईवे

जानकारी के मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया कि AIIMS को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए 308 करोड़ रुपये की लागत से फुल ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया जाएगा। इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में अंडरपासों में जलभराव की समस्या के कारण मरीजों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और रेवाड़ी विधायक डॉ। कृष्ण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। ऐसे में यह इंटरचेंज न केवल सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करेगा, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचने में भी मददगार होगा। जिससे आसानी से मजिल तक पहुचा जा सकता है। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

मजूरी

जानकारी के मुताबिक, AIIMS निदेशक ने बताया कि इस इंटरचेंज का प्रावधान हरियाणा सरकार और AIIMS के बीच हुए प्रारंभिक समझौते में पहले से शामिल था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने जानकारी दी कि AIIMS परिसर में बिजली और पेयजल आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था के लिए 22 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत 11 केवी का अलग बिजली फीडर और नहरी जल आपूर्ति लाइन स्थापित की जाएगी। Haryana News

लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृति प्रक्रियाओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए, ताकि कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। विधायक डॉ। कृष्ण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सतत प्रयासों से AIIMS रेवाड़ी की OPD जल्द प्रारंभ होने जा रही है, जिससे दक्षिण हरियाणा के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। Haryana News

ट्रंपेट इंटरचेंज?

जानकारी के मुताबिक, फुल ट्रंपेट इंटरचेंज एक विशेष प्रकार का T-जंक्शन होता है, जहां एक मुख्य राजमार्ग दूसरे राजमार्ग या प्रमुख सड़क से जुड़ता है। Haryana News

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार, इसका डिजाइन एक संगीत वाद्ययंत्र ‘तुरही’ (Trumpet) जैसा होता है। यह संरचना वाहनों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करती है और यातायात को सुगम बनाती है।

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment