हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के अंदर बड़ा बदलाव, देखें पूरी जानकारी

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 8:15 PM
Follow Us:
Haryana: Major change in Lado Laxmi Yojana

Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार भी लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव करने पर विचार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में हरियाणा सरकार ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की व्यवस्था है। लेकिन सरकार अब इसे बदलकर साल में दो बार एकमुश्त राशि देने पर विचार कर रही है, ताकि महिलाएं इसे बड़े स्तर पर उपयोग कर सकें और अपना छोटा रोजगार भी शुरू कर सकें। Haryana News

CM ने कहा

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के CM सैनी ने शनिवार को कहा था कि सरकार महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 2100 रुपये की लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव करने पर विचार कर रही है। इस पैसे को हर महीने देने के बजाय साल में दो बार किस्तों में देने की योजना है, ताकि महिलाओं को एक बड़ी रकम एक साथ मिल सके और वे अपने किसी भी काम के लिए इसका इस्तेमाल कर सकें। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

जानकारी के मुताबिक, CM ने यह बात जिले के खरक पुनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से आयोजित एक समारोह में कही थी। Haryana News

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार भी किया जा रहा है। फिलहाल, इस योजना का लाभ एक लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिल रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सरकार इस आय सीमा को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, ताकि और भी ज्यादा महिलाएं इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment