हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में ASI लाठर की पत्नी को अगले महीने मिल सकती है लेक्चरर की नौकरी, मंत्री ने परिजनों को दिया आश्वासन, जानें क्या है मामला ?

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 4:22 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में खुद को गोली मारकर सुसाइड करने वाले ASI संदीप लाठर की पत्नी संतोष को अगले महीने लेक्चरर पद पर नौकरी मिल जाएगी। खबरों की मानें, तो इस मामले में अगले हफ्ते बैठक करा कर यह मांग पास कराई जाएगी। सीएम से दोबारा बात कराने की जरूरत पड़ी तो यह प्रयास भी किया जाएगा। यह आश्वासन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने ASI के परिवार को दिया है। अपनी मांगों को लेकर परिजनों ने सोमवार रात मंत्री से MDU में मुलाकात की थी।

जानकारी के मुताबिक, गांव लाढ़ौत निवासी संजय ने बताया कि मंत्री से मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। ASI मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। इसमें जल्दी ही परिवार को भी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस पर खुद नजर रखे हुए है। वहीं नौकरी के मामले में भी जल्दी ही बैठक बुलाई जाएगी। मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। उनसे समय लेकर समस्या के समाधान पर भी जोर दिया जाएगा।

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

क्या है मामला

बता दें कि ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को लाढ़ौत के खेतों में बने एक कोठड़े की छत पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इससे पूर्व ASI ने अपना चार पेज का सुसाइड नोट और वीडियो वायरल किया था। इसमें एएसआई ने अपने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव के साथ विरोध स्वरूप धरना दिया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरना समाप्त कराया। पुलिस ने इस मामले में SIT का गठन किया। अब एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment