हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: किसानों का दिल्ली कूच आज, बंद रहेगा शंभू बॉर्डर, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 10:57 AM
Follow Us:

Haryana News: सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा पंजाब और विभिन्न किसान यूनियन आज यानी शुक्रवार को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। जिसके चलते कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान यूनियन के सदस्य शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होने लगे है। इसके बाद सुबह 10 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।”

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और पंजाब के किसान संगठन शुक्रवार को पटियाला में शंभू बैरियर तक रोष मार्च निकालेंगे। इसके बाद वे अंबाला के रास्ते होते हुएदिल्ली के लिए कूच करेंगे।

क्या है माँग

खबरों की मानें, तो किसान नेता रणजीत सिंह ने बताया कि यह कूच सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग के लिए किया जाएगा।

इन रास्तों का करें प्रयोग

बता दें कि मार्च के कारण राजपुरा- अंबाला-दिल्ली राजमार्ग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शंभू में बंद रहेगा। इसको लेकर हरियाणा के पुलिस प्रशासन एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान यूनियनों की ओर से शंभू बैरियर तक विरोध मार्च के कारण, राजपुरा-अंबाला-दिल्ली राजमार्ग 14 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शंभू में बंद रहेगा।

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

वैकल्पिक मार्ग

फतेहगढ़ साहिब – लांडरां -एयरपोर्ट चौक मोहाली – डेराबसी अंबाला

राजपुरा – बनूर – जीरकपुर (चट्ट लाइट्स) -डेरबस्सी – अंबाला

राजपुरा – घनौर – अंबाला दिल्ली हाईवे

पटियाला – घनौर – अंबाला दिल्ली राजमार्ग

बनूर – मनौली सूरत – लेहली – लालरू – अंबाला (केवल छोटी कारों के लिए)

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

राजपुरा शहर और राजपुरा-ज़ीरकपुर खंड में अपेक्षित भीड़भाड़

सभी मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

कृपया यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए सहयोग करें।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment