Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर SP जींद कुलदीप सिंह ने 10 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया। जींद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। हालांकि, पराली जलाने के मामलों में इजाफा हो रहा है। जींद जिले में SP ने इस मामले को लेकर बड़ा एक्शन लिया है।
जानकारी के मुताबिक, जींद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला जींद पुलिस की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। SP जींद कुलदीप सिंह के स्पष्ट निर्देशों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 10 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पर्यावरण सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस की जिम्मेदारी किसी भी स्तर पर ढील बर्दाश्त नहीं करती, इसी कारण सख्त कार्रवाई की गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, गौरतलब है कि हाल ही में बीट क्षेत्र में पराली जलाने के मामले सामने आए थे। पहले भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया था। थाना उचाना, थाना गढ़ी और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर किसानों को समझा रही थीं और इसके बावजूद कुछ स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएँ सामने आने पर यह निर्णय लिया गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, SP जींद कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी बिना किसी रियायत के कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला जींद पुलिस की प्राथमिकता पर्यावरण संरक्षण, जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पराली जलाना न केवल पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाता है बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्यावरण बचाने के इस प्रयास में सहयोग करें और पराली जलाने से परहेज़ रखें।
प्रदूषित शहरों में है Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा का जींद शहर देश के सबरे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। यहां पर पांचवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगाने के आदेश दिए गए हैं।











