हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में SP ने 4 पुलिस कर्मचारियों को किया सस्पेंड, 23 को नोटिस जारी

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 3:25 PM
Follow Us:
Haryana SP suspends 4 police personnel

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एसपी सिद्धांत जैन ने बड़ा एक्शन लिया है, उन्होंने पराली जलाने से जुड़े मामले में 4 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है और 23 पुलिस कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पराली जलाने के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहने का खामियाजा अब सरकारी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, DC-SP को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी होने के बाद SP सिद्धांत जैन ने निगरानी तंत्र में लगे चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही 23 पुलिस कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि, फतेहाबाद में लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा पराली जलने के मामले में फतेहाबाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 73 फायर लोकेशन मिल चुकी हैं। 34 किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

आयोग से नोटिस

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से फतेहाबाद के DC डॉ. विवेक भारती और SP सिद्धांत जैन को भी नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस में कहा गया है कि पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा क्यों हुआ है। फतेहाबाद के साथ-साथ जींद और हिसार के अधिकारियों को भी नोटिस मिला था। Haryana News

लगाई थी निगरानी

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद जिले में रेड जोन में हर 50 किसानों पर निगरानी लगाई गई थी। इसके लिए बाकायदा निगरानी टीम बनाई गई थी। जिनका काम निगरानी के साथ-साथ किसानों को जागरूक करना भी था। साथ ही थाना प्रभारियों को भी निगरानी के निर्देश दिए गए थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कृषि उपनिदेशक डॉ.राजेश सिहाग ने बताया कि अब तक 34 किसानों पर FIR करवाई गई है। इतने ही किसानों पर 1 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। तीन सब डिवीजन लेवल के नोडल ऑफिसर, चार ब्लॉक लेवल के नोडल ऑफिसर, 11 विलेज लेवल के नोडल ऑफिसरों को नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब मांगा है। Haryana News

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

लगी थी ड्यूटी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि SP सिद्धांत जैन की ओर से 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 23 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पराली जलाने के मामलों में निगरानी के लिए पुलिस की भी ड्यूटियां लगी थी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment