हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा का ये गांव बना अरबपतियों का शहर, हर साल बढ़ रहीं इतनी कीमतें

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 1:35 PM
Follow Us:
Haryana: This village has become a city of billionaires

Haryana: हरियाणा में 1950 के दशक तक खेती पर निर्भर एक छोटा सा गांव आज न केवल NCR बल्कि पूरे उत्तर भारत का एक मुख्य शहर बन गया है। अब इस शहर में आए दिन करोड़ों रुपये के घर खरीदे जाते हैं। यहां की हर तीसरी लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी सोसायटी में अरबपति रहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे खास बात है कि इतना महंगा होने के बाद भी इस शहर में घरों की कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रहीं और हर साल कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो रही है। यह शहर है गुरुग्राम। Gurugram Real Estate

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में आई रिपोर्ट एनारॉक की रिपोर्ट इस शहर के बारे में बताती है कि गुरुग्राम अब Premium Real Estate का गढ़ बन चुका है। गुरुग्राम का Premium Real Estate सेगमेंट 6.65 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बाजार को चला रहा है। यहां आवास बिक्री की कीमतों में सालाना 20% वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट कहती है कि Premium घरों का बड़ा प्रतिशत गुरुग्राम में बेचा और खरीदा गया है। Gurugram Real Estate

मिली जानकारी के अनुसार, पूरे NCR में सबसे महंगे फ्लैटों से लेकर करोड़पतियों और अरबपतियों के रहने की सबसे बड़ी संख्या भी गुड़गांव में ही है। यह लगातार ऊंची कीमतों वाले क्षेत्र के रूप में बदल रहा है। जानकारी के मुताबिक, एनारॉक समूह के हालिया आंकड़े कहते हैं कि इस शहर में बाजार मूल्य रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर है, हालांकि इकाई बिक्री में स्थिरता बनी रहने की संभावना है। Gurugram Real Estate

लोगों की पसंद

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में लॉन्च हुए नए प्रोजेक्ट्स में से 42 फभ्सदी लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी श्रेणी के हैं। जानकारी के मुताबिक, अब बड़े घरों की मांग बढ़ रही है, जिनमें उच्च सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस तरह के घर आमतौर पर हाई नेट वर्थ इंडीविजुअल्स HNIs,NRIs, स्टार्टअप के संस्थापक और कॉर्पोरेट जगत के धनी लोग खरीदते हैं। यह बदलाव खरीदारों की बढ़ती आय और जीवनशैली की पसंद के कारण हुआ है। साथ ही, सरकारी नीतियां, शेयर बाजार में बढ़त और नए प्रोजेक्ट लॉन्च इस प्रवृत्ति को और बढ़ावा दे रहे हैं। Gurugram Real Estate

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

लग्जरी प्रॉपर्टी

जानकारी के मुताबिक, देश के सभी 7 शहरों में NCR लक्ज़री-आधारित बाजार का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है, जबकि NCR में भी प्रमुख केंद्र गुरुग्राम है। रिपोर्ट बताती है कि NCR ने चेन्नई के साथ वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में अन्य शहरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और केवल छह महीनों में अपने पूरे वित्त वर्ष 25 की बिक्री का 74 फीसदी हासिल कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, NCR के भीतर गुरुग्राम ने उत्तर भारत में Premium Real Estate का दर्जा प्राप्त कर लिया है। यह शहर उन संपन्न घर खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जो स्थायित्व, प्रतिष्ठा और गोपनीयता वाले हाई-एंड घरों की तलाश में हैं। Gurugram Real Estate

उभरते क्षेत्र

मिली जानकारी के अनुसार, अब और आने वाले समय में हाई-एंड घरों के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे मुख्य जगह बनने जा रहा है। यहां Premium सुविधाएं और कामकाजी केंद्रों तक आसान पहुंच है। निवेशक और घर खरीदने वाले लोग इसे पसंद करते हैं क्योंकि यहां नए और आधुनिक प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड पहले से ही गुरुग्राम का Premium इलाका है वहीं इसको एक्सटेंशन देता गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड भी उसी दिशा में बढ़ गया है। यहां ब्रांडेड और खास घर होने के कारण लोग महंगे लेन-देन के लिए आते हैं। इसके पास शॉपिंग सेंटर्स और ऑफिस भी हैं। Gurugram Real Estate

मिली जानकारी के अनुसार,सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR)- यह तेजी से विकसित हो रहा इलाका है। यहां बड़ी जमीनें हैं और नए, बड़े प्रोजेक्ट्स बनाए जा रहे हैं।इससे महंगे विला और लक्ज़री अपार्टमेंट्स की बिक्री बढ़ रही है। ये सभी इलाके सीधे तौर पर घर खरीदने वालों की जीवनशैली और निवेश की प्राथमिकताओं को पूरा करते हैं।

एक्सपर्ट…

जानकारी के मुताबिक, BPTP के CEO मानिक मलिक कहते हैं कि भारतीय आवास बाजार अब महंगे घरों की ओर बढ़ रहा है। कुल बिक्री की संख्या तो लगभग स्थिर है लेकिन घरों की कीमतों में तेजी आई है, खासकर Premium और लक्ज़री घरों में। यह बदलाव गुरुग्राम जैसे NCR बाजारों में ज्यादा दिख रहा है, जहां खरीदार सस्ते घरों की बजाय अच्छी क्वालिटी, सही जगह और बेहतर सुविधाओं वाले महंगे घरों को पसंद कर रहे हैं। Gurugram Real Estate

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार, न्यूस्टोन के CEO रजत बोकोलिया बताते हैं कि भारत के प्रमुख आवास बाजार अब अलग-अलग खंडों में बंट चुके हैं। FY25 में 4.2 लाख से अधिक घरों की बिक्री लगभग 5,59,290 करोड़ रुपये की हुई थी, और FY26 में यह बढ़कर 6.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। खासतौर पर गुरुग्राम में बाजार अब ज्यादा संख्या में घर बेचने की बजाय महंगे और उच्च-मूल्य वाले घरों पर ध्यान दे रहा है, जिससे यह साफ होता है कि धनी खरीदार अब गुणवत्ता और सुविधाओं को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। Gurugram Real Estate

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में साफ है कि गुरुग्राम के Premium Real Estate में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। एनारॉक के आंकड़े बताते हैं कि अब भारत के Real Estate में मुख्य रूप से धनी खरीदार सक्रिय हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के Premium इलाके और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स इस विकास की रफ्तार तय कर रहे हैं, जिससे यह बढ़ोतरी और भी साफ दिखाई दे रही है।

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment