हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के युवाओं को मिल रहा विदेश जाने का मौका, जल्दी करें आवेदन

By Sahab Ram
On: November 22, 2025 1:43 PM
Follow Us:
Haryana: Youth of Haryana are getting

Haryana: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से दुबई में हरियाणा के युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, दुबई में 300 फूड डिलीवरी राइडर पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 30 नवंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जालंधरा स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के माध्यम से दुबई में जॉब करने का अवसर मिलेगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस नौकरी के लिए जो उम्मीदवार दसवीं उत्तीर्ण हैं उन्हें आवेदन का अवसर मिलेगा। आवेदन के लिए यह भी अनिवार्यता है कि अंग्रेजी का ज्ञान हो। आपको बता दें कि दुबई में डिलीवरी राइडर पदों के लिए इस क्षेत्र में कार्य करने वालों को वरीयता दी जाएगी। फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। Haryana News

Haryana: Big news for these employees
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ

जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए केवल आवेदन पुरुष ही कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने की स्थिति में भारतीय रुपयों के अनुसार प्रति महीने 72000 रुपये से 108000 रुपये वेतन मिलेगा। जॉब के लिए 2 साल का करार होगा। फूड डिलीवरी राइडर को दोपहर का भोजन, राशन आदि की डिलीवरी का कार्य सौंपा जाएगा। Haryana News

टैटू

मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए प्रमुख शर्तों में यह भी शामिल है कि उनकी बॉडी पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। क्लीन शेव हो, पगड़ी पहनने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस (चिप वाला) हो और बाद में उन्हें UAE का लाइसेंस लेना जरूरी होगा। जिन्हें जॉब मिलेगी उन्हें गियर वाली बाइक लेना अनिवार्य होगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ ही इस नौकरी के लिए भारतीय पासपोर्ट, दोपहिया वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस, शिक्षा प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस भी देना होगा। रक्त परीक्षण (HCV, HIV, VDRL), नेत्र परीक्षण (रंग अंधापन), छाती का एक्सरे जिसमें TB का पता लगाने के लिए कराना होगा।

Haryana's youth will get employment in Canada (5)
Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई मौज, कनाडा में मिलेगा रोजगार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment