हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, जानें क्या होगा खास, सामने आया ये अपडेट

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 4:47 PM
Follow Us:
International sports stadium to be built in this district of Haryana

Haryana : हरियाणा के पलवल जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बहरौला गांव में प्रस्तावित इंटरनेशनल खेल स्टेडियम अब 124 एकड़ भूमि पर तैयार होगा। जबकि, पहले 100 एकड़ भूमि पर स्टेडियम को तैयार करने की योजना बनाई गई थी। स्टेडियम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD ) ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया कोशुरू किया जाएगा। इस फिजिबिलिटी रिपोर्ट में स्टेडियम के निर्माण की लागत, राजमार्ग की दूरी और तकनीकी संभावनाओं जैसे सभी पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है। छह जून को पलवल अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की मांग पर सीएम नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान किया था।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो जिले को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इसी दिशा में बहरौला गांव में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड, बैडमिंटन हॉल, बाक्सिंग हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, फिटनेस और रीहैब सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध मिलेगी। प्रस्तावित स्टेडियम में 35 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था भी होगी।

क्या बोले अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रितेश यादव ने बताया कि अभी सभी चीजें प्रारंभिक चरण में हैं। अभी तो स्टेडियम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पर काम किया जा सकेगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment