New Bypass: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने हिसार शहर के लिए एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। CM सैनी ने हिसार बाईपास निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है, जिससे न केवल शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यह नया बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (NH-9) को पार करता हुआ हिसार-कैथल रोड (NH-52) तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी।
जानकारी के मुताबिक, इस पर कुल लागत 1900 करोड़ रुपये आएगी। जिसमें से भूमि अधिग्रहण पर खर्च 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण NHAI द्वारा किया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाईपास रूट मिलेगा, जिससे शहरी ट्रैफिक में राहत मिलेगी। बाईपास से शहर के भीतर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आएगी। यातायात की दुर्घटनाओं में गिरावट आएगी। शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने कहा कि यह बाईपास परियोजना हिसार को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी ढांचे की ओर ले जाने वाला एक अहम कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के प्रमुख शहरों को बेहतर सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए।











