हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, जानें क्यों ?

By Sahab Ram
On: November 30, 2025 7:58 PM
Follow Us:
Rural sanitation workers in Haryana to protest

Haryana : हरियाणा सरकार पर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर 4 से 7 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों और खंड कार्यालयों पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिर भी लंबित मांगों को पूरा करने में सरकार गंभीर नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें वेतन बढ़ोतरी का तुरंत लाभ दिया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन देने की मांग की गई है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य प्रधान बसाऊराम, राज्य महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंदर सिंह व उप महासचिव देवी ने बयान जारी किया है। बयान में सरकार और हरियाणा पंचायती राज विभाग पर मांगों को पूरा करने में अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

यूनियन के राज्य प्रधान ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 11 जून को सिरसा में आयोजित रैली में घोषणा की थी लेकिन अभी तक प्रदेश के करीब 10500 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को प्रति माह होने वाली 2100 रुपये की बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला। साथ ही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार और शहरी क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को प्रति माह 27 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा का भी लाभ दिया जाए। सभी कर्मचारियों के लिए नीति बनाकर पक्का करने की मांग की गई।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

एक्सग्रेसिया नीति लागू की जाए और कर्मचारी की मृत्यु उपरांत उसके परिवार को 10 लाख मुआवजा और नौकरी दी जाए। सेवानिवृत लाभ लागू किया जाए और 10 लाख रुपये एक मुश्त आर्थिक सहायता दी जाए। ग्रामीण सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत की बजाय बीपीपीओ के पैरोल पर लिया जाए। ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और प्रदेश में सुपरवाइजर भर्ती करके ऑफलाइन उपस्थिति का इंतजाम हो। ईपीएफ का पैसा जमा करवाया जाए।

सफाई कर्मियों के ईएसआई कार्ड बनाए जाएं। 2023 की हड़ताल के दौरान का बकाया वेतन भुगतान किया जाए। वर्दी भत्ता, सफाई भत्ता और औजारों के भत्ते में बढ़ाेतरी की जाए। दीपावली पर बोनस दिया जाए। अनाज खरीदने के लिए 2000 रुपये महीना किश्त पर 24 हजार रुपये बिना ब्याज के दिया जाए।

 

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment