हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन 8 गांवों का होगा कायाकल्प

By Sahab Ram
On: November 26, 2025 3:04 PM
Follow Us:
These 8 villages of Haryana will be rejuvenated.

Haryana : हरियाणा वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उपमंडल हांसी खंड प्रथम के 8 गांव में फिरनी के रास्तों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने बजट जारी करके टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इन आठ गांव में फिरनी के पक्के रास्तों के निर्माण पर विभाग की ओर से 2 करोड़ 44 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

लिस्ट में ये गांव शामिल

इन गावों में शेखपुरा, चानौत, महंदा, कुलाना, ढाणा कलां, रामायण, गढ़ी, जमावड़ी शामिल हैं। इनके अलावा जिन और गांव में फिरनी के पक्के रास्तों का निर्माण होना है उनके टेंडर भी अगले चरण में लगाए जाएंगे।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव में फिरनी का निर्माण होने पर आने-जाने में आसानी होगी। बारिश में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी। वहीं फिरनी के रास्तों का निर्माण होने के बाद गांव के अंदर रास्ते से निकलने की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा । ग्रामीण फिरनी के रास्ते से ही गांव के मेन रोड पर आ-जा सकेंगे।

फिरनी का निर्माण होने के बाद ये सभी रास्ते स्ट्रीट लाइटों से भी रोशन होंगे। जिससे रात के समय इन पर से गुजरना आसान होगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

जानें क्या होता है फिरनी?

बता दें कि फिरनी किसी भी गांव का वह रास्ता होता है जो गांव के बाहर से होकर गुजरता है। गांव के अंदर प्रवेश किए बगैर गांव से बाहर से गुजरने के लिए फिरनी के रास्ते का प्रयोग किया जाता है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment