हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Expressway: हरियाणा से UP का सफर होगा आसान, यहां बनेगा नया एक्सप्रेसवे

By Sahab Ram
On: November 28, 2025 8:21 AM
Follow Us:
Traveling from Haryana to UP will be easy

New Expressway : हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एक और नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी यूपी की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। आपको बता दें कि यह नया एक्सप्रेसवे करीब 32 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण में करीब 2300 करोड़ रुपये की लाग आएगी। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को अलीगढ़ के टप्पल स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा। इससे न केवल दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा। बल्कि जाम से भी राहत मिल सकेगी।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा। वहीं सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इन 43 गांवों को होगा फायदा

इस प्रोजेक्ट के लिए अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे कई गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की जमीन भी इस एक्सप्रेसवे में ली जाएगी।

कम हो जाएगी इन शहरों के बीच की दूरी

दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा में लगने वाला जाम भी कम होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी। बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

कहां से कहां तक बनाया जाएगा ये एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे यूपी के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना आसान होगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment