हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने किया एमडीयू- सीपीएएस, गुरुग्राम का दौरा

By Sahab Ram
On: May 27, 2026 3:34 PM
Follow Us:
गुरुग्राम, 26 मई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (सीपीएएस), गुरुग्राम का आधिकारिक दौरा कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने एमडीयू-सीपीएएस (गुरुग्राम) में चल रही सेमेस्टर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्र की विजिट की। उन्होंने दिशा-निर्देश दिया कि परीक्षा व्यवस्था का संचालन सुचारू ढंग से पूरी शुचिता के साथ किया जाए।
कुलपति ने एमडीयू-सीपीएएस के पुस्तकालय का दौरा किया तथा पुस्तकालय की कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया। पुस्तकालय प्रणाली को अधिक बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी कुलपति ने दिए।
इस दौरान कुलपति ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा एमडीयू-सीपीएएस बारे विद्यार्थियों से फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर गंभीरता से अध्ययन करने का परामर्श दिया। आज के प्रतिस्पर्धी युग में ज्ञान विस्तारण तथा कौशल विकास पर विशेष फोकस करने की सलाह विद्यार्थियों को दी।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने एमडीयू-सीपीएएस दौरे के दौरान संस्थान के शिक्षकों से भी इंटरैक्शन (संवाद) किया। शिक्षकों से संस्थान के शैक्षणिक व्यवस्था की फीडबैक ली।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने शिक्षकों को प्रेरित किया कि गुरुग्राम स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के इस सेंटर के शैक्षणिक विकास में अपना योगदान दें। इस संस्थान को उत्कृष्ट बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित करते हुए शिक्षकों से सीपीएएस को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए यथा संभव प्रयास करने के लिए आह्वान किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जरूरी सहयोग की बात कुलपति ने कही।
निदेशक सीपीएएस प्रो. प्रदीप अहलावत ने कुलपति प्रो. पूनियाँ का स्वागत किया। उन्होंने कुलपति को इस संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के विकास एवं प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। कुलपति ने सीपीएएस परिसर के विभिन्न आधार भूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया, तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीपीएएस के शिक्षक और कर्मी उपस्थित रहे।

एंटी-डंपिंग ड्यूटी से ₹28,540 करोड़ विदेशी मुद्रा बचत संभव, बढ़ते आयात पर C-DEP ने जताई चिंता

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment